बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
17-Apr-2020 04:05 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच औरंगाबाद में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हिंसक झड़प में 2 महिला समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना जम्होर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव की है। मृतक धनञ्जय के परिजनों ने बताया कि उनका परिवार खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच हथियार तथा लाठी डंडों से लैस रतनौर गांव के कुछ लोग आये और अचानक उन पर हमला बोल दिया जिसमे एक की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।
सूचना पाकर जम्होर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे औरंगाबाद अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।