मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Jan-2025 05:23 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि उनमें पुलिस और प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के घर के पास से एक 8 साल की मासूम बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई है हालांकि लोगों की तत्परता से एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वराज पुरी रोड स्थित सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के आवास के निकट दुल्हिन गली में 8 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर भागते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दिया। युवक को लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई और उसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।
बच्ची के पिता अमर ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर दुकान से सामान लेने के लिए गई थी, इसी दौरान मोहम्मद इरशाद खान उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा। जिसे दूध बेचने वाली एक महिला ने देखा लिया और हल्ला करने लगी। तब इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की गई।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर डायल 112 पहुंची और आरोपी युवक को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना को सौंप दिया है। आरोपी युवक के साथ में एक और युवक था जो मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। कोतवाली थाना की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
रिपोर्ट- नितम राज