मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Jan-2025 03:34 PM
By First Bihar
Bihar News: दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब पुलिस एक वारंटी, जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करने पहुंची।
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार यादव के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का मामला चल रहा था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो गांव के लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की भी कोशिश की। इस हिंसक घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार और सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।