Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
13-May-2021 02:02 PM
By CHANDAN
ARRAH: एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की बात आए दिन सामने आती है। लोगों को अपना शिकार बनाने वाला एक शख्स आज भीड़ के हत्थे चढ़ गया। फिर क्या था भिड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि एटीएम जालसाजी कर पैसा निकालने के दौरान लोगों के एटीएम को बदल देता था। लेकिन आज लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
इलाके के लोग इस कार्रवाई को सही मान रहे हैं। ऐसे जालसाजों से लोग काफी परेशान थे। इन पर भरोसा कर लोग इनके शिकार बना करते थे। इसका एहसास तब होता था जब वे एटीएम से पैसे निकालने के बाद बाहर निकलते थे। तभी जालसाजों द्वारा उनके एटीएम से पैसे की निकासी कर ली जाती थी। लोगों को भी कुछ देर के लिए पता नहीं चल पाता था कि आखिर यह कैसे हुआ। इस तरह की जालसाजी एटीएम में लोग बेखौफ कर रहे थे लेकिन आज उनकी शायद किस्मत खराब थी और वह भिड़ के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।