मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Mar-2025 10:12 PM
By mritunjay
Bihar Crime news: अरवल के करपी थाना क्षेत्र के बुद्धू विगहा गांव निवासी बिपत यादव के पुत्र जयराम यादव की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करपी थाना क्षेत्र की है। गोलियों की तड़तड़ाहट से बधार में रबी फसल काट रहे किसान सहम गए।
जानकारी के अनुसार, गोली लगने से 55 वर्षीय जयराम यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में परिजन जख्मी किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाए जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली मृतक के बांह में लगकर सीना में चली गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही करपी पुलिस गांव में पहुंचकर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रगा है कि मृतक का अपने गोतिया से भूमि विवाद चल रहा था।
जमीन पर न्यायालय के द्वारा 144 लगाया गया था लेकिन केस खारिज किए जाने के उपरांत ये शनिवार की सुबह सात बजे खेत से मसूरी काट रहे थे, तभी भूमि विवाद में संलिप्त व्यक्ति कुछ लोगों के साथ लाठी डंडे एवं पिस्टल ले कर खेत पर पहुंच गए और मृतक एवं इनके स्वजनों की पिटाई करने लगे।
जब पास में कटनी कर रहे लोग बचाने दौड़े तो वह भागने के क्रम में पिस्टल निकाल गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एवं घटना के संबंध में करपी पुलिस एवं मृतक के परिजन से मिलकर जानकारी ली है।