Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
18-Apr-2022 08:08 AM
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों के लिए एक अच्छी खबर है। अपने ऊपर चल रहे हैं अपराधिक मामलों को लेकर अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद है और आगे भी वह यही रहेंगे। अनंत सिंह को बेऊर जेल से दूसरे जेल में फिलहाल शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
रविवार को बेऊर जेल में बंद 10 कैदियों को भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बेऊर के जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक बेऊर जेल से जिन 10 कैदियों को भागलपुर स्थानांतरित किया गया है, उनमें कुख्यात मानिक उर्फ बाबू, विकास कुमार, गुलाब उर्फ अमितेश कुमार, चंदन कुमार उर्फ रवि रंजन और फैजल नियाजी को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर शिफ्ट कराया गया है। में जबकी पप्पू कुमार, मो. टिंकू, मो. साहिल, पप्पू कुमार और अमिताभ कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार को शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर में 6 महीने के लिए शिफ्ट किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों बेऊर जेल में डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी के दौरान मोकामा विधायक के पास से एक मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ था। इस मामले में विधायक के खिलाफ बेऊर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब विधायक को इसी मामले में प्रोडक्शन वारंट के जरिए रिमांड पर लेने की तैयारी है। ऐसे में अगर उन्हें बेऊर से दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया जाता तो परेशानी होती लिहाजा फिलहाल अनंत सिंह को बेउर जेल में ही रखा गया है। शनिवार को प्रोडक्शन वारंट जारी भी हो चुका है और अगले एक-दो दिन में अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा।