“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
11-Mar-2025 08:28 PM
By First Bihar
Aman Saw Gangster: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव, जिसने बर्नपुर के सीमेंट फैक्ट्री में फायरिंग कर दहशत फैलाई उसके बाद,उसके अपराध का तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग तक पहुंच चुका था। उसका आपराधिक साम्राज्य झारखंड में लगातार बढ़ता जा रहा था। 8 मार्च को हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के बाद शक की सुई अमन साव की ओर घूमी। आखिरकार 11 मार्च को पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में मार गिराया।
अमन साव का आपराधिक सफर
अमन साव ने महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इस दौरान उसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हुए। वह जेल में रहते हुए भी अपने गिरोह को संचालित करता रहा। धमकियों और भय के जरिए उसने अपना साम्राज्य खड़ा किया।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
अमन साव को 11 मार्च को रायपुर से रांची लाया जा रहा था। रास्ते में पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान अमन साव ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।लिहाजा जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अमन साव मारा गया।
अमन साव की क्रूरता का अंदाजा
आपको बता दें की अमन साव बेहद शातिर और क्रूर अपराधी था। वो हत्या को अंजाम देने के लिए बर्बर तरीके अपनाता था । 8 मार्च 2025 को जब एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की निर्मम हत्या के तार भी अमन साव से जुड़े होने का संदेह हुआ .अमन साव बड़े कोयला कारोबारियों और कंस्ट्रक्शन कंपनियों से रंगदारी वसूलता था। रंगदारी नहीं मिलने पर वो हत्या करने में भी संकोच नहीं करता था।
खौफ बनाए रखने का तरीका
अमन साव ने अपने आतंक और भय का माहौल बनाने के के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता था । उसने प्रशासन को चुनौती देते हुए हत्या के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए थे । साथ ही हथियारों को लहराते हुए वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डालकर अपने आप को अजेय बताने की कोशिश करता था।
मोडस ऑपरेंडी (अपराध का तरीका)
अमन साव जेल के भीतर हो या बाहर, उसका खौफ जनता के मन में कायम रहता था। वह व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कारोबारियों को धमकी भरे मैसेज भिजवाता था। रकम न मिलने पर क्रूरता के साथ हत्या करना उसकी रणनीति बनाता और हत्या को अंजाम देता रहा । उसकी यही अमानवीय करतूत उसे झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर बना दी ।