सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Feb-2025 09:00 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Acid Attack in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अन्नमय्या जिले में वैलेंटाइन डे के दिन एक युवती पर एसिड अटैक की भयावह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्यार का प्रपोजल ठुकराने पर सनकी युवक ने युवती पर पहले चाकू से हमला कर दिया फिर उस पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी युवक पीड़िता का सहपाठी है।
घटना गुर्रमकोंडा मंडल के पेरमपल्ली इलाके में हुई जहां युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़िता को तुरंत सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़िता का सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराएगी और उसके परिवार को हर संभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "यह कृत्य अस्वीकार्य है। राज्य सरकार इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।" वहीं इस घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि दोषी को कठोर सजा दी जाए और पीड़िता को बेहतरीन मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए।