बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
21-Feb-2025 08:33 AM
By First Bihar
मुंगेर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने 8 वर्षीय मासूम को गोली मारने वाले फरार अपराधी नीतीश कुमार को मुठभेड़ में गोली मारी दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली अपराधी के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
धरहरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि गोविंदपुर गांव में 8 जनवरी को मासूम अंशु कुमार को गोली मारने वाला अपराधी नीतीश कुमार मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में छिपा हुआ है। शुक्रवार की सुबह 4 बजे पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा। लेकिन अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी।
गोली चलने के बाद पुलिस ने अपराधी को मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी अस्पताल पहुंचे और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधी की पहचान होने पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
7 जनवरी को धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में नीतीश कुमार ने 8 वर्षीय अंशु कुमार को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि बच्चे ने सिगरेट लाने से मना कर दिया था. गोली सीधे बच्चे के सिर में लगी, जिससे उसकी दाहिनी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस लगातार अपराधी की तलाश कर रही थी. 20 फरवरी को पटना पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर धरहरा थाने को सौंप दिया. लेकिन उसी रात वह पुलिस की हिरासत से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और आखिरकार 23 फरवरी की सुबह मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया.
मुंगेर पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि बच्चों और मासूमों पर हमला करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुंगेर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, कानून तोड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.