Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
17-Dec-2025 08:59 PM
By First Bihar
PATNA: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद अंसारुल हक के विभिन्न ठिकानों पर निगरानी विभाग द्वारा एक साथ छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में की जा रही है।
निगरानी विभाग की टीम दरभंगा जिले के जमालपुरा और लालबाग स्थित आवासों के साथ-साथ मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड अंतर्गत अंधरामठ स्थित पैतृक निवास पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। तीनों ठिकानों पर अलग-अलग टीमों को तैनात कर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कनीय अभियंता के पास ज्ञात आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर निगरानी न्यायालय विशेष, मुजफ्फरपुर द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
फिलहाल छापेमारी और तलाशी अभियान देर शाम तक जारी है। सर्च के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि निगरानी विभाग द्वारा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अंसारुल हक का स्थायी निवास मधुबनी जिले के अंधरामठ में है, जबकि दरभंगा के लालबाग और जमालपुरा में उनके दो अन्य आवास हैं। निगरानी विभाग इन सभी ठिकानों की गहन जांच कर रहा है।