ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / मुजफ्फरपुर से गायब 5 लड़कियां प्रयागराज से बरामद, सोशल मीडिया देखकर पैसा...

मुजफ्फरपुर से गायब 5 लड़कियां प्रयागराज से बरामद, सोशल मीडिया देखकर पैसा कमाने के उद्धेश्य से भागी थी

प्रयागराज महाकुंभ की जबसे शुरुआत हुई तब से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दातुन बेचकर हजारों कमाने वाले लड़के से प्रेरित होकर एक थाना क्षेत्र की 5 लड़कियां घर से भाग गई। पैसा कमाना इनका मकसद था लेकिन कामयाब नहीं हुए।

04-Mar-2025 08:20 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक ही थाना क्षेत्र से 5 लड़कियां एक साथ अचानक गायब हो गयी है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के चकरा मनियारी गांव की है। जहां अलग-अलग घरों से पांच लड़की एक साथ गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया था।  परिजनों ने अपनी-अपनी बेटियों को हर जगह खोजा लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। थक हार कर वो थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तब पता चला कि लड़की प्रयागराज में है।  


परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस पांचों लड़कियों की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ एक ही थाना क्षेत्र से 5 लड़कियों के अचानक गायब होने से पुलिस भी हैरान है। इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस ने रेलवे जीआरपी आरपीएफ पुलिस से संपर्क किया और छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पांचो लड़की को सकुशल बरामद किया गया। पांचो लड़की में से चार लड़की नाबालिक है जबकि एक लड़की बालिक है। 


ग्रामीण एसपी ने बताया कि पांचों लड़की अलग-अलग घर से निकल गई थी  जिसमें चार नाबालिक और एक बालिक थी। ढोली स्टेशन से पवन एक्सप्रेस पड़कर प्रयागराज पहुंच गई थी। सभी कमाने के  उद्धेश्य से घर से बाहर निकली थी। इनमें से चार नाबालिग है जो हाल में मैट्रिक के परीक्षा दी थी। मैट्रिक के परीक्षा अच्छा नहीं जाने के कारण लड़की डिप्रेशन में थी। इनमें से एक लड़की बालिक थी जो हमेशा कहती थी कि हम नौकरी करेंगे। बरामद लड़की को मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया है।.

मुजफ्फरपुर से राजन की रिपोर्ट