Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
21-Feb-2023 07:38 AM
By First Bihar
PATNA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज से यानी 21 फरवरी से यूजीसी नेट फेज 1 के लिए परीक्षा शुरू होगी. जहां फेज 1 के लिए 57 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. नोटिफिकेशन 10 फरवरी को जारी किया जा चुका है. बता दे UGC NET परीक्षा का पहला चरण 21 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा.
NTA द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 84 से अधिक विषयों में किया जाना है. बता दें फेज 1 में विभिन्न विदेशी और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं, हिंदू अध्ययन, महिला अध्ययन, संगीत, दर्शनशास्त्र, व्यस्क शिक्षा, पर्यटन, आदि विषयों के लिए परीक्षा होनी है.
यूजीसी नेट परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. एनटीए ने 13 फरवरी 2023 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी. इस परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है (UGC NET Timing). यूजीसी नेट परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी.
यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड जरूर ले जाएं. परीक्षा के लिए दिशा-निर्देशों की लिस्ट जारी की जाएगी.परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं.