Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ
24-Jan-2025 10:24 PM
By FIRST BIHAR
SUCCESS STORY: आजकल की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। इस बात को साबित कर दिया है बिहार के नवादा जिले के पाकरीबरावां गांव की रहने वाली दो बहनों ने, पूजा और प्रिया कुमारी की कहानी है मेहनत, लगन और सपनों को साकार करने की। आलू बेचकर अपनी बेटियों को पढ़ाने वाले पिता के सपने को साकार करते हुए आज दोनों बहनें दारोगा बन गईं हैं।
गांव के सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू करने वाली पूजा और प्रिया ने कृषक कॉलेज से इंटर और ग्रेजुएशन किया। आर्थिक तंगी के बावजूद, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। गांव से ही पढ़कर उन्होंने वो मुकाम हासिल किया जिसके लिए बड़े शहरों के कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होती।
कॉलेज के बाद दोनों बहनें अपने ननिहाल नवादा चली गईं। उनके मामा टिंकू साव ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उनकी प्रेरणा और मदद के बिना ये मुकाम पाना मुश्किल होता। आज दोनों बहनें अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा को देती हैं।
छोटी बहन पूजा ने पहले प्रयास में ही दारोगा बनने का सपना पूरा किया, जबकि प्रिया ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। दोनों बहनें एक साथ दारोगा बनकर पूरे गांव के लिए मिसाल बन गई हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पूजा और प्रिया की सफलता बताती है कि अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।