Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
10-May-2025 03:31 PM
By First Bihar
Success Story: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2024 में जहाँ लाखों युवाओं ने भाग लिया, वहीं एक नाम ऐसा भी है जिसने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि समाज की धारणाओं को भी तोड़ा है। गोपालगंज की रहने वाली दिव्या ओझा, एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, ने कठिन सामाजिक संघर्षों के बीच यह मुकाम हासिल कर समाज के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा की मिसाल कायम की है। बीते दिन बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आया है, जिसमें दिव्या ने अपनी मेहनत से अपना नाम भी दर्ज कर लिया है।
दिव्या का रिजल्ट आने आने के बाद उन्होंने बताया कि वह पिछले ढाई साल से पटना में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रही थीं। वह कहती हैं रोज ताने सुनती थी, लोग कहते थे देखो छक्का जा रहा है, लेकिन मैं रुकी नहीं। मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। आज मुझे लग रहा है कि मैं भी इस समाज का हिस्सा हूं।
वहीं, जब परिणाम घोषित होने के रिजल्ट आने के बाद वह सबसे पहले अपने गुरुजन से मिलने पहुंचीं और भावुक होकर कहा कि मेरी मेहनत रंग लाई है। अब मैं समाज को दिखा सकी हूं कि ट्रांसजेंडर भी मेहनत से आगे बढ़ सकते हैं। बता दें कि इस बार की भर्ती में कुल 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। यह इस बात का संकेत है कि धीरे-धीरे सही, समाज अब हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में स्वीकार करना शुरू कर चुका है।
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 का डेटा
कुल रजिस्ट्रेशन: 17,87,720
रिटन एग्जाम में शामिल: 11,95,101
PET के लिए शॉर्टलिस्ट: 1,07,079
PET में शामिल: 86,539
मेल: 53,960
फीमेल: 32,569
ट्रांसजेंडर: 10
कुल चयनित अभ्यर्थी: 21,391
बिहार पुलिस में: 19,958
विशेष सशस्त्र पुलिस बल में: 1,433
वहीं, घर से बाहर निकलें, मेहनत करें, पढ़ाई करें और समाज को दिखाएं कि आप भी कुछ कर सकते हैं। अपनी पहचान को कमजोरी नहीं, ताकत बनाएं। दिव्या की सफलता केवल एक सरकारी नौकरी पाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा और मेहनत हो, तो कोई भी दीवार ऊँची नहीं होती। उनकी इस उपलब्धि से समाज को यह सीख लेनी चाहिए कि प्रोत्साहन और अवसर देना कितना जरूरी है, ताकि हर व्यक्ति अपनी क्षमता से देश की सेवा कर सके – चाहे उसकी लैंगिक पहचान कुछ भी हो।