ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / career / CAT Result Out: 2024 कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

CAT Result Out: 2024 कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

19-Dec-2024 08:23 PM

By First Bihar

DESK: CAT 2024 Result: IIM कोलकाता ने कैट 2024 परीक्षा का फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी किया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोलकाता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के नतीजे घोषित कर दिए। बता दें कि इस एग्जाम में 2.93 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कैट परीक्षा के माध्यम से देश के TOP MBA कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। 


बता दें कि 24 नवम्बर को CAT की परीक्षा तीन शिफ्टों में ली गयी थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की गयी थी। एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 3 लाख 29 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म फरा था वही 2 लाख 93 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कई दिनों से परीक्षार्थी कैट एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आज उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी। आज कोलकाता IIM कैट 2024 एग्जाम का फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी कर दिया। 


कैट परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड?

कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर पहले जाएं।

होमपेज पर कैट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

कैट रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखने लगेगा। 

जिसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।