ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

RBI recruitment: 10वीं पास के लिए RBI में निकली बहाली, 572 पदों के लिए आवेदन शुरू; यहां जानें पूरी प्रक्रिया

RBI recruitment: RBI ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, आवेदन 15 जनवरी से शुरू, 4 फरवरी तक खुला रहेगा, ऑनलाइन परीक्षा और भाषा टेस्ट के आधार पर चयन होगा।

15-Jan-2026 07:48 PM

By FIRST BIHAR

RBI recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती पैनल ईयर 2025 के तहत की जा रही है और कुल 572 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती के लिए परीक्षा संभावित रूप से 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। उम्र सीमा के अनुसार न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और भाषा परीक्षण शामिल होंगे। परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा, जिसमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों की प्रारंभिक सैलरी लगभग 46,029 प्रति माह होगी। यदि उम्मीदवार बैंक के आवास में नहीं रहते हैं, तो उन्हें हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के रूप में सैलरी का 15% अतिरिक्त मिलेगा।


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

"Recruitment for Office Attendant Panel Year 2025" लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन फॉर्म का डाउनलोड सुरक्षित कर लें।