ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

Home / career / मुंगेर के ऋतुराज बने असिस्टेंट कमांडेंट, UPSC CAPF में लाया 136वां स्थान

मुंगेर के ऋतुराज बने असिस्टेंट कमांडेंट, UPSC CAPF में लाया 136वां स्थान

07-Jul-2024 04:47 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के लाल ने जिले का नाम रोशन किया है। मुंगेर सदर प्रखंड के मय दरियापुर निवासी अरूण कुमार शांडिल्य उर्फ गुड्डू के पुत्र ऋतुराज ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की परीक्षा में 136 वां रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट बन गये हैं। ऋतुराज की इस सफलता से परिजन काफी खुश हैं।


कौन कहता है कि आसमा में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों..इसी कहावत और अपने पिता के सपनों को साकार कर दिखाया है मुंगेर सदर प्रखंड के मय दरियापुर निवासी अरूण कुमार शांडिल्य उर्फ गुड्डू के पुत्र ऋतुराज ने। जिसने अपने पिता के सपने को सेंट्रल आर्म्ड फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर पूरा किया है। ऋतुराज ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की परीक्षा में 136 वां रैंक हासिल किया है। 


ऋतुराज के पिता अरूण कुमार शांडिल्य उर्फ गुड्डू सर ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सेना में जाने का सपना था लेकिन वह अपने सपने को तो पूरा नहीं कर पाये लेकिन उनके पुत्र ऋतुराज ने उनके सपने को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि ऋतुराज की 10 वीं तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद, हवेली खड़गपुर से पूरा किया। जबकि 12 वीं तक की पढ़ाई मुंगेर के निजी स्कूल न्यू एरा से की। जिसके बाद वह अपने आगे की पढ़ाई के लिये बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस चला गया। जहां से उसने अंग्रेजी से स्नातक उत्तीर्ण किया। 


इस दौरान बनारस में रह रहे ऋतुराज ने फोन पर बताया कि वह वर्तमान में बीएचयू से ही लॉ कर रहा है। जबकि अपने स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही सेल्फ स्टडी किया। उसने यूपीएससी परीक्षा के लिये कोई विशेष कोचिंग नहीं की। उसने बताया कि उसकी इस सफलता का श्रेय उसकी मां सुनीता देवी और पिता के साथ उसके एक भैया प्रणय प्रसून को जाता हैं। जिन्होंने हमेशा उनका सहयोग किया। ऋतुराज ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिये जरूरी है कि एक लक्ष्य निर्धारित किया जाये और उस लक्ष्य के प्रति एकरूप से जुट जाना चाहिये। 


ऋतुराज के पिता एक निजी शिक्षक हैं। जो घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते है जबकि उसकी मां सुनीता देवी गृहणी हैं। अपने बेटे की सफलता के बारे में कहते-कहते उनकी मां रो पड़ती है। वहीं ऋतुराज की छोटी बहन भी बीएचयू से ही पीजी कर रही है। बहन ने बताया कि कैसे सेल्फ स्टडी कर और कई समस्याओं को झेलते हुए उसके भैया ने वो मंजिल आखिरकार पा ही लिया।