ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

Home / career / JEE-Advanced में पटना के अनिकेत ने मारी बाजी, 96 रही ऑल इंडिया रैंकिंग,...

JEE-Advanced में पटना के अनिकेत ने मारी बाजी, 96 रही ऑल इंडिया रैंकिंग, बिहार में किया टॉप

09-Jun-2024 04:01 PM

By First Bihar

PATNA: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए है। पटना के अनिकेत ने JEE-Advanced में बाजी मारी है। ऑल इंडिया रैंक 96 लाने के साथ ही वह बिहार राज्य का टॉपर बन गया है। 360 में से 301 अंक हासिल किया है।


बता दें कि अनिकेत उर्फ किशू पटना के रामजयपाल नगर निवासी सुनील कुमार सिंह और प्रतिमा सिंह के बेटे हैं। बेटे की इस सफलता से उनके माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं। अनिकेत के रिजल्ट के बारे में जानकारी मिलते हीं लोग घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग तो फोन पर ही बधाई दे रहे हैं। 


वही 360 में से 355 अंक हासिल कर वेद लोहाटी ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। वेद आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। वहीं फीमेल में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने 332 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी रिलीज किया गया है। स्कोरकार्ड की पीडीएफ कॉपी थोड़ी देर बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। टॉप टेन में वेद लोहाटी पूरे देश में प्रथम स्थान पर हैं वहीं दूसरे स्थान पर आदित्य, भोगलपल्ली संदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है।


वहीं चौथे स्थान पर रिदम केडिया, पांचवें स्थान पर पुत्ती कुशल कुमार, छठे पर राजदीप मिश्रा, सातवें नंबर पर द्विज धर्मेशकुमार पटेल, आठवें स्थान पर कोडुरु तेजेश्वर, नौवें स्थान पर ध्रुविन हेमंत दोशी और अल्लादाबोइना एस एस डी बी सिध्विक सुहास ने दसवां रैंक हासिल किया है।


जिन अभ्यर्थियों ने इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा दी है वह ऑफिशियल वेबसाइट  jeeadv.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। होमपेज पर लिंक दिया होगा जिसपर लिखा होगा- JEE Advanced Result 2024, इसपर क्लीक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, फोन नंबर डालने होंगे। सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को फर्स्ट बिहार की पूरी टीम की तरफ से बधाई..