ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / career / Bihar Board Inter Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के लिए निर्देश...

Bihar Board Inter Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के लिए निर्देश जारी, परीक्षार्थियों को मिली राहत

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 को लेकर यह महत्वपूर्ण जानकारी है। यदि आप या कोई परिचित इस परीक्षा में शामिल हो रहा है, तो समय का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

30-Jan-2025 06:04 AM

By First Bihar

Bihar Board Inter Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार ठंड को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को चप्पल के साथ मोजा पहनने की अनुमति दी गई है। हालांकि, जूते पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश पर अब भी प्रतिबंध रहेगा।


पहले नहीं थी मोजा पहनने की अनुमति

पिछले वर्षों तक बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को जूते और मोजे दोनों पहनने की इजाजत नहीं थी। लेकिन 2 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में छात्रों को ठंड से बचाने के लिए मोजा पहनने की सहूलियत दी गई है।


परीक्षा शेड्यूल और महत्वपूर्ण निर्देश

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी:

पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक

प्रवेश समय: 8:30 AM से 9:00 AM (9:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं)

दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक

प्रवेश समय: 1:00 PM से 1:30 PM (1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं)


बोर्ड ने परीक्षार्थियों को दी चेतावनी

बिहार बोर्ड ने छात्रों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। मोबाइल, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, या किसी भी प्रकार की गाइड/नकल सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी। इस बार बोर्ड की ओर से सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित हो सके।