ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / career / Bihar police: बिहार पुलिस बहाली में सख्ती, आपराधिक इतिहास छुपाने पर होगी...

Bihar police: बिहार पुलिस बहाली में सख्ती, आपराधिक इतिहास छुपाने पर होगी नौकरी से बर्खास्तगी

Bihar police: बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक की लगातार चल रही बहाली प्रक्रिया के बीच पुलिस मुख्यालय ने नियुक्ति मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. जान लें यह मुख्य बात.

26-May-2025 08:25 AM

By First Bihar

Bihar Police:  बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक की लगातार चल रही बहाली प्रक्रिया के बीच पुलिस मुख्यालय ने नियुक्ति मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अगर कोई पुलिसकर्मी चयन के दौरान अपने आपराधिक इतिहास को छिपाता है, तो न केवल उसकी नौकरी जाएगी बल्कि अग्रतर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।


आईजी (मुख्यालय) द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सत्यापन के दौरान जानकारी छिपाना या गलत विवरण देना गंभीर अपराध माना जाएगा। इस संबंध में सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, सीनियर एसपी, एसपी और पुलिस मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।


पत्र में विशेष रूप से 11 बिंदुओं पर नियुक्ति प्राधिकारियों को निर्णय लेने की छूट देते हुए कहा गया है कि प्रत्येक मामले में गुण-दोष के आधार पर विवेकपूर्ण निर्णय लिया जाए। च्छ अपराधों (जैसे कम उम्र में नारे लगाना आदि) को क्षम्य माना जा सकता है। गंभीर मामलों में दोष सिद्ध होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा सकती है। सेवा में पुष्टि के बाद बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच अनिवार्य होगी।साथ ही, सत्यापन फार्म में पूर्ण पारदर्शिता रखने का निर्देश दिया गया है ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलत जानकारी छिपाना संभव न हो।


अगर कोई उम्मीदवार स्वयं अपने ऊपर दर्ज किसी आपराधिक मामले की घोषणा करता है, तब भी नियुक्ति प्राधिकार को उसे नियुक्त करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। निर्णय पूरी तरह नियोक्ता के विवेक पर आधारित होगा।


बिहार की आपातकालीन सेवा डायल-112 को और अधिक मजबूत करने के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 21 पुलिस इंस्पेक्टरों की नई तैनाती की गई है। यह कदम तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु के एडीजी की अनुशंसा पर उठाया गया है। डीआईजी (कार्मिक) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


तैनात किए गए पुलिस इंस्पेक्टरों की सूची में कुसुम कुमारी, राकेश रंजन, बिंदेश्वरी कुमार, जयशंकर प्रसाद, रूपक कुमार सिंह, नित्यानंद शर्मा, प्रशांत कुमार, योगेंद्र रविदास, श्वेता रानी, कन्हैया कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, एजाज आलम, विमल कुमार राव, प्रशांत कुमार मिश्रा, दीपक कुमार दीप, सतीश कुमार, शशिकांत कुमार, नागेंद्र कुमार, प्रीति कुमारी, राजेश कुमार और संतोष कुमार शामिल हैं। इन नई तैनातियों से डायल-112 की दक्षता और समयबद्धता में सुधार आने की उम्मीद है, जिससे जनता को आपात स्थिति में और बेहतर सहायता मिल सकेगी।