Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
18-Feb-2025 01:17 PM
By First Bihar
हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार सपाट शुरुआत के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता नजर आया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 450 अंकों की बढ़त के साथ 41,511 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों के चेहरे पर थोड़ी राहत दिखी। हालांकि, यह तेजी ऐसे समय आई जब बीते 7 दिनों से इस इंडेक्स में लगातार गिरावट जारी थी और इस दौरान इंडेक्स 1,950 अंकों तक फिसल चुका था।
आईटी सेक्टर की यह तेजी ऐसे समय आई जब डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर खुला। यह गिरावट आईटी सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत मानी जाती है क्योंकि आईटी कंपनियों की अधिकतर कमाई विदेशी क्लाइंट्स से डॉलर में होती है। रुपये के कमजोर होने से इन कंपनियों को ज्यादा मुनाफा मिलता है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ता है।
इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में आईटी सेक्टर को लेकर सकारात्मक ट्रेंड और अमेरिकी बाजारों में स्थिरता ने भी इन शेयरों को सहारा दिया है।
कौन-से आईटी स्टॉक्स सबसे आगे?
मंगलवार को आईटी इंडेक्स के कुछ प्रमुख स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली:
फिर भी कुछ स्टॉक्स में गिरावट
हालांकि, टीसीएस (TCS) और Mphasis में हल्की गिरावट दिखी, जबकि Coforge 1% गिरकर ₹7,605 प्रति शेयर के स्तर पर आ गया। लेकिन, LTIMindtree और Infosys जैसे हैवीवेट स्टॉक्स की मजबूती की वजह से आईटी इंडेक्स हरे निशान में बना रहा।