ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

RVNL शेयर में तेज गिरावट: दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों ने डगमगाया निवेशकों का भरोसा

रेलवे स्टॉक RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) के निवेशकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बुरी खबर लेकर आई। सोमवार को रेलवे स्टॉक RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।

17-Feb-2025 11:45 AM

By First Bihar

इंट्राडे ट्रेडिंग में रेलवे स्टॉक RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) 333.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। निवेशकों की यह निराशा हाल ही में जारी किए गए दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद देखने को मिली।

RVNL ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY25) के नतीजे जारी किए, जो निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कंपनी का मुनाफा 13.1% घटकर 311.6 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 358.6 करोड़ रुपये था। राजस्व (Revenue) भी 2.6% घटकर 4,567 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 4,689 करोड़ रुपये था। EBITDA (Operational Profit) भी 3.9% की गिरावट के साथ 249 करोड़ रुपये से घटकर 239.4 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी मामूली गिरावट के साथ 5.3% से घटकर 5.2% हो गया।

इन कमजोर नतीजों के चलते निवेशकों में निराशा देखी गई और उन्होंने स्टॉक में मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, शॉर्ट टर्म में RVNL निवेशकों को नुकसान दे रहा है, लेकिन लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी मजबूत दिख रहा है। पिछले 6 महीनों में RVNL के शेयर 37% तक फिसल चुके हैं। लेकिन अगर हम पिछले 2 साल का डेटा देखें, तो यह स्टॉक 5 गुना (415%) तक बढ़ा है। फिलहाल, RVNL का मार्केट कैप 75,600 करोड़ रुपये के करीब बना हुआ है।