ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / business / NSDL का बड़ा कदम: 3 हजार करोड़ रुपए के IPO की तैयारी, मार्च-अप्रैल...

NSDL का बड़ा कदम: 3 हजार करोड़ रुपए के IPO की तैयारी, मार्च-अप्रैल में बाजार में उतारेगी शेयर्स!

देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) अब जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आने वाली है। कंपनी मार्च-अप्रैल 2024 के बीच इस IPO को लॉन्च कर सकती है।

21-Feb-2025 02:45 PM

By First Bihar

NSDL ने जुलाई 2023 में ही ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था, जिसे सेबी (SEBI) ने सितंबर 2023 में मंजूरी दे दी थी। DRHP के अनुसार, कंपनी के 6 मौजूदा शेयरधारक अपने कुल 5.72 करोड़ शेयर्स बेचेंगे। इनमें IDBI बैंक सबसे बड़ा हिस्सेदार है, जो 2.22 करोड़ शेयर्स बेचेगा। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 1.80 करोड़, यूनियन बैंक 56.25 लाख, स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (SUUTI) 34.15 लाख शेयर्स बेचेगा। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक भी अपने-अपने हिस्से से 40-40 लाख शेयर्स बेचेंगे। इस इश्यू के जरिए NSDL लगभग 3 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित होगा, जिसमें कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर्स बेचेंगे।

NSDL की स्थापना 1996 में हुई थी और यह देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी है। भारत में केवल दो डिपॉजिटरी कंपनियां हैं—NSDL और CDSL (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड)। CDSL पहले से ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है, और अब NSDL भी इस रास्ते पर चलने जा रही है। NSDL का IPO लंबे समय से प्रतीक्षित था, लेकिन पिछले साल अगस्त में सेबी ने इसे स्थगित कर दिया था। दरअसल, सेबी के नियमों के अनुसार, अगर कंपनी के खिलाफ कोई जांच चल रही हो या रेगुलेटरी बॉडीज द्वारा मांगी गई जानकारी में देरी हो रही हो, तो IPO को रोका जा सकता है।

NSDL का IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। कंपनी देश के वित्तीय बाजार में एक अहम भूमिका निभाती है और इसका मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।