ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

नए साल पर महंगाई का झटका: पटना से दिल्ली तक LPG सिलेंडर हुआ इतने रुपये महंगा, जानिए.. नया रेट

LPG Price Hike: नए साल 2026 के पहले दिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 111 रुपये महंगा हो गया है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल ने नई दरें जारी की हैं।

01-Jan-2026 07:42 AM

By FIRST BIHAR

LPG Price Hike: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। 1 जनवरी से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली से पटना तक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 111 रुपये महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये हो गई है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपये की बजाय 1642.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर 1849.50 रुपये हो गई है।


वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये में मिल रहा है। पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत 951 रुपये है। इसके अलावा कारगिल में 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध है।


पिछले एक साल की बात करें तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कुल 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बीते वर्ष के दौरान राहत देखने को मिली थी। जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये रह गई थी। इस दौरान दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में औसतन 238 रुपये प्रति सिलेंडर की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली थी।