LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
07-Feb-2025 08:25 PM
By First Bihar
Jeet Adani Diva Wedding: देश के मशहूर अद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हुई है। शादी बिल्कुल सादगी के साथ हुई है। इस शादी की खुबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
गौतम अडाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर शादी की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ”।
जीत और दिवा शाह की सगाई 14 मार्च 2023 को हुई थी और 7 फरवरी 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में परिवार के केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। शादी का आयोजन अडाणी के अहमदाबाद स्थित घर शांतिवन में किया गया था। शादी में सिर्फ तीन सौ मेहमानों को बुलाया गया था। शादी में दिव्यांगों, कारीगरों और बुनकरों को शामिल किया गया। दोनों की शादी जैन और गुजराती रीति-रिवाजों से संपन्न हुई।
