Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
21-Feb-2025 12:34 PM
By First Bihar
गूगल पे से यूटिलिटी बिल जैसे गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली बिल भरने, DTH रिचार्ज और फास्टैग रिचार्ज जैसी सेवाओं के लिए पेमेंट करते वक्त उन्हें अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा। यह नया चार्ज 0.5% से लेकर 1% तक होगा, और इसके साथ ही यूजर्स को कन्वीनियंस फीस पर GST भी देना होगा। इस बदलाव के बाद गूगल-पे यूजर्स के लिए लेन-देन की लागत बढ़ने वाली है, जिससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम के उपयोगकर्ता परेशान हो सकते हैं।
पहले 2023 में गूगल-पे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज लेने का ऐलान किया था, जिसके तहत अब मोबाइल रिचार्ज पर यूजर्स को 3 रुपये तक का अतिरिक्त चार्ज देना होता है। इस बार जो नया शुल्क लागू हुआ है, वह पेमेंट के प्रकार और सर्विस के हिसाब से भिन्न होगा, जिसमें डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट पर 0.5% से 1% तक की प्लेटफॉर्म फीस चुकानी पड़ेगी।
बता दें कि जनवरी 2025 में गूगल-पे के जरिए 8.26 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद फोन-पे इस क्षेत्र में अब भी आगे है, जिसने 11.91 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन के साथ सबसे बड़ा बाजार हिस्सा हासिल किया है।
गूगल-पे और अन्य डिजिटल पेमेंट एप्स के लिए यह बदलाव खास अहमियत रखता है, क्योंकि भारत में यूपीआई (UPI) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फरवरी 2025 में यूपीआई के जरिए 13.92 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जो कि जनवरी 2025 में 23.48 लाख करोड़ रुपये था। इस संख्या में 1% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल जनवरी के मुकाबले इसमें 39% की बढ़ोतरी हुई है।