ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

Gold Rate : सोने की चमक बढ़ी, कीमतों ने छुए नए आसमान

Gold Rate : सोने की चमक एक बार फिर बढ़ती जा रही है और इस बार यह चमक निवेशकों के लिए खुशी और चिंता दोनों लेकर आई है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

17-Feb-2025 11:37 AM

By First Bihar

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.45% की तेजी के साथ 85,067 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी भी 5 मार्च 2025 की डिलीवरी के साथ 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 95,618 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली से लेकर मुंबई तकसोने ने मचाई धूम
 दिल्ली में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,040 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,210 रुपए पर पहुंच गई है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 78,890 रुपए और 24 कैरेट सोना 86,060 रुपए में मिल रहा है। चेन्नई और कोलकाता में भी सोने की कीमतों में समान तेजी देखी जा रही है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 78,890 रुपए और 24 कैरेट सोना 86,060 रुपए पर कारोबार कर रहा है, जबकि कोलकाता में 22 कैरेट सोना 79,400 रुपए और 24 कैरेट सोना 86,620 रुपए में उपलब्ध है।

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
 सोने की कीमतों में यह तेजी कई कारकों का परिणाम है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए टैरिफ लगाने की धमकी ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इस अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। COMEX पर सोना 0.38% की बढ़त के साथ 2,911.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.20% की गिरावट के साथ 32.79 डॉलर प्रति औंस पर है।