LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
01-Feb-2025 11:49 AM
By First Bihar
Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां लगातार बजट पेश कर रही हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में वित्त वर्ष 2026 के लिए अनुमान लगाया गया था कि भारत का GDP ग्रोथ 6.3-6.8 प्रतिशत रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में किसानों, युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए।
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 सालों में 'पहली बार उद्यमी' ( 'First Time Entrepreneur' ) योजना के तहत एससी/एसटी समुदायों की 5 लाख महिलाओं को 2 करोड़ तक के ऋण से लाभान्वित किया जाएगा। घोषणा की है कि सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मेडिकल कॉलेजों में दस हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी और अगले पांच सालों में 75,000 सीटें जोड़ी जाएंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा। कुछ दिनों पहले से ही इस बात की चर्चा चल रही थी कि इस बार के बजट में इनकट टैक्स स्लैब में बदलाव किए जा सकते हैं। सीतारमण ने घोषणा की है कि सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मेडिकल कॉलेजों में दस हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी और अगले पांच सालों में 75,000 सीटें जोड़ी जाएंगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा दिया जाएगा। इसी के साथ वीजा नियम आसान किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर को मात देने के लिए डे केयर कैंसर केंद्र खोले जाएंगे। पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसी के साथ देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी।6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।