ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

budget 2025: बिहार की खास साड़ी पहनकर बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए.. क्या है कनेक्शन?

Budget 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही है। निर्मला सीतारमण ने जो साड़ी पहन रखी है उसका बिहार से खास कनेक्शन है. इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

01-Feb-2025 11:27 AM

By FIRST BIHAR

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही हैं। बिहार की खास साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने पहुंची हैं। बिहार की इस साड़ी की खूब चर्चा हो रही है। वित्त मंत्री को यह मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी बिहार से तोहफा के रूप में दी गई थी, जो पद्मश्री दुलारी देवी ने तैयार किया था।


दरअसल, चुनावी साल में बिहार को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। इसी साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इस लिहाज से लोगों को उम्मीद है कि बजट में बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से बड़े तोहफे मिल सकते हैं। उम्मीद तब और भी मजबूत हो गई जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिहार की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर बजट पेश करने संसद पहुंचीं।


वित्त मंत्री के बिहार की साड़ी पहने पर खूब चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने वित्त मंत्री ने बिहार का मान बढ़ाया है। दूसरी तरफ इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं और उसे बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रही है। 


बता दें कि मधुबनी पेंटिंग वाली जो साड़ी पहनकर वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं उसे बिहार की मधुबनी पेंटिंग कलाकार दुलारी देवी ने तैयार किया था, जो निर्मला सीतारमण को तोहफे के तौर पर दिया गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें मरणोपरांत मधुबनी पेंटिंग कलाकार दुलारी देवी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।