वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
01-Feb-2025 12:56 PM
By First Bihar
budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सलाना कमाई पर कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। इसके बाद लोगों में काफी ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसको लेकर नौकरीपेशा लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ लोग इसे दिल्ली और बिहार चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं। तो आइए अब हम आपको एक नई बात इस बजट के बारे में बताते हैं।
दरअसल, इस इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव से पहले जिनकी सैलरी 12 लाख रुपये थी उन्हें 71, 500 रुपया टैक्स देना होता था। लेकिन, अब उन्हें एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा। जबकि जिनकी सैलरी 13लाख रुपये है उन्होंने अभी 88,400 रुपया टैक्स देना होता है, अब स्लैब में बदलाव से उन्हें 66,300 रुपये का टैक्स देना होगा, जिससे उन्हें 22,100 रुपये का फायदा होगा। जबकि जिनकी सैलरी 15 लाख रुपया है उन्हें अभी 1.30 लाख टैक्स देना होता था। स्लैब मे बदलाव के बाद अब उन्हें 97.5 हजार रुपया टैक्स देना होगा, जिससे उन्हें 32.5 हजार का फायदा होगा।

इसके अलावा जिनकी सैलरी 17 लाख रुपया है उन्हें अभी 1.84 लाख टैक्स देना होता था। स्लैब मे बदलाव के बाद अब उन्हें 1.30 लाख रुपया टैक्स देना होगा, जिससे उन्हें 54.6 हजार का फायदा होगा। इसके साथ ही जिनकी कमाई 22 लाख रुपया है उन्हें अभी 3.40 लाख टैक्स देना होता था। स्लैब मे बदलाव के बाद अब उन्हें 2.40 लाख रुपया टैक्स देना होगा, जिससे उन्हें 1 लाख का फायदा होगा। वहीं, जिनकी कमाई 2 लाख रुपया है उन्हें अभी 4.34 लाख टैक्स देना होता था। स्लैब मे बदलाव के बाद अब उन्हें 3.19 लाख रुपया टैक्स देना होगा, जिससे उन्हें 1.14 लाख का फायदा होगा।
बजट में सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब और इनकम टैक्स दरों में बदलाव का बजट में प्रस्ताव रखा। चार लाख रुपये की आय पर शून्य कर, चार से आठ लाख रुपये की आय पर 5% प्रतिशत, 8 से 12 लाख रुपये की आय पर 10% और 12 से 16 लाख रुपये की आय पर 15 प्रतिशत टैक्स लगेगा।