Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
06-Oct-2021 02:15 PM
DESK: दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व त्योहार से पहले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक बार फिर से बढ़ गयी है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 KG वाले गैस सिलेंडर के दाम कंपनियों ने 15 रुपये बढ़ाई है।
पर्व त्योहार से पहले आम आदमी को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर से महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाया है।
बता दें कि 1 सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले तेल कंपनियों ने 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी लेकिन आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।