Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल
11-Aug-2025 10:15 PM
By First Bihar
PATNA: INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा का आगाज़ रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से होगा और समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य SIR (Standardized Integrated Roll) को लेकर चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है।
यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी और इस दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे। पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मंच साझा करेंगे। तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के अन्य सभी नेता इस यात्रा में भाग लेंगे। बिहार में INDIA गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के नेता इस यात्रा में शामिल रहेंगे।
यदि किसी दल के नेता को संगठनात्मक कार्यों में जाना होगा, तो भी यात्रा जारी रहेगी। यात्रा का उद्देश्य जनता को यह बताना है कि चुनाव आयोग किस प्रकार मतदाता सूची में हेरफेर कर रहा है। बता दें कि 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें इस यात्रा पर अंतिम मुहर लगी। तेजस्वी यादव ने सभी घटक दलों को यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण दिया था।
वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूल देखिये:
17 अगस्त-रोहतास
18 अगस्त-औरंगाबाद
19 अगस्त-गया, नालंदा
20 अगस्त-ब्रेक
21 अगस्त-शेखपुरा, लखीसराय
22 अगस्त-मुंगेर, भागलपुर
23 अगस्त-कटिहार
24 अगस्त-पूर्णिया, अररिया
25 अगस्त-ब्रेक
26 अगस्त-सुपौल, मधुबनी
27 अगस्त-दरभंगा, मुजफ्फरपुर
28 अगस्त-सीतामढ़ी, मोतिहारी
29 अगस्त-बेतिया, गोपालगंज, सिवान
30 अगस्त-छपरा, आरा
31 अगस्त-ब्रेक
1 सितंबर-पटना (समापन)




पटना से सूरज की रिपोर्ट