Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
01-Jul-2020 04:37 PM
BHAGALPUR : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भागलपुर से अब विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें खुलेंगी। इसके अलावे दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन भागलपुर होकर किया जाएगा। यानि भागलपुर के लोगों को इसी महीने से 6 जोड़ी ट्रेनों की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि इन ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर रुकने की मंजूरी नहीं मिलेगी।
एक जून से पूरे देश में 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अनलॉक-01 के पहले फेज में स्पेशल ट्रेनों की सूची में भागलपुर का नाम नहीं शामिल था लेकिन अब दूसरी सूची में भागलपुर से खुलने और गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को शामिल किया गया है। चार जोड़ी ट्रेनें भागलपुर से ही विभिन्न स्टेशनों के लिए खुलेंगी। एक से दो सप्ताह के भीतर इन ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
हालांकि इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर नहीं किया जाएगा। भागलपुर-किऊल के बीच बरियारपुर, धरहरा और कजरा छोटे स्टेशन है, इन जगहों पर ट्रेनों को नहीं रोका जाएगा। हालांकि ट्रेनों के चलने से भागलपुर के अलावा मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बांका जिलों के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
जिन रेग्यूलर ट्रेनों को स्पेशल बना कर भागलपुर से परिचालन किया जाएगा उनमें भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस और भागलपुर-सूरत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं भागलपुर होकर गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस और अगरतल्ला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।