ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / विधानपरिषद चुनाव : आदर्श आचार संहिता के दायरे में आया CM नीतीश का...

विधानपरिषद चुनाव : आदर्श आचार संहिता के दायरे में आया CM नीतीश का 'समाज सुधार अभियान', जानिए क्या होगा असर

04-Mar-2022 07:41 AM

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उसकी तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग में 4 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है. 9 मार्च को विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो जाएगी और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इसके साथ चुनाव योग ने आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान भी विधानपरिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दायरे में होगा. इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों को आधार बनाकर कैबिनेट विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्तों, आईजी, जीआईजी, जिलाधिकारियों व एसपी को पत्र भेजा है. कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इनसे आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. चुनाव से सम्बद्ध डीएम, एसडीओ व अन्य पदाधिकारीगण भी इसमें शामिल नहीं होंगे.


बता दें कि पांच मार्च को पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समाज सुधार अभियान' यात्रा होगी. वहीं 6 मार्च को वो मधेपुरा में कार्यक्रम करेंगे. अभी बजट सत्र चल रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री शनिवार और रविवार को ही यात्रा करेंगे. उनके इस अभियान में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के वोटर लिस्ट में शामिल कोई व्यक्ति या अधिकारी शामिल नहीं होगा. इसके अलावा सांसद, विधायक, विधानपार्षद, पंचायतीराज व नगर निकाय के प्रतिनिधि जो वोटरलिस्ट में शामिल हैं, वे भी इसमें शिरकत नहीं कर सकेंगे.


'समाज सुधार अभियान' यात्रा में मुख्यमंत्री शराबबंदी और नशा मुक्ति के साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह को लेकर भी जागरुकता लाने की कोशिश कर रहे हैं. इस यात्रा में मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की भी समीक्षा कर रहे हैं. 'समाज सुधार अभियान' यात्रा में सभी आला अधिकारी मौजूद रहते हैं. साथ ही प्रभारी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होते हैं.