Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
03-Jul-2020 05:10 PM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है। आज फिर आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। लखीसराय में ठनका गिरने से जहां 2 लोगों की मौत हुई है वहीं गया, बांका, जमुई और समस्तीपुर में वज्रपात से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
गुरुवार को बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और आंधी के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।कल समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि इसके अलावा पटना में 6 लोगों की जान गई थी।पूर्वी चंपारण जिले में 4 और कटिहार जिले में 3 लोगों की मौत हुई थी। शिवहर और मधेपुरा में 2-2 जबकि पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक लोगों की जान वज्रपात से गई थी। पटना के दुल्हन बाजार में आसमानी बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई थी।
वहीं 25 जून को बिहार के 23 जिलों में 100 लोगों की मौत हुई थी इसमें गोपालगंज में वज्रपात से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9, बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी। नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई थी। किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया जिससे मौत हो गई। सुपौल में 2, किशनगंज में 1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी। मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था। इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौत पर शोक जताया था।
इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की तरफ से लगातार बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के ज्यादातर जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश होगी। भागलपुर और बांका जिले में फिलहाल मौसम बेहद खराब है और यहां लगातार वज्रपात की चेतावनी जारी की जा रही है।
