BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
06-Jan-2025 09:41 PM
By Vikramjeet
CM Nitish Kumar protest: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को वैशाली पहुंचे थे। वैशाली में उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दे दिया और कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। वही प्रगति यात्रा के दौरान जब मुख्यमंत्री वैशाली पहुंचने वाले थे तब इससे पहले ही पूरा रास्ता बंद कर दिया गया था जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गये और कई लोगों का ट्रेन छूट गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22 समेत हाजीपुर के सभी मार्गों पर यातायात बाधित होने से लोगों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। जब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं इसलिए सभी मार्गों पर परिचालन फिलहाल रोक दिया गया है।
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान हाजीपुर पहुंचे थे। हाजीपुर स्थित बिका में समीक्षा बैठक के दौरान यातायात को बाधित कर दिया गया था। जिसके कारण एनएच 22 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसे लेकर उग्र लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद किनारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके से पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के बाद यातायात बहाल हो सका।