ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पाटलिपुत्र और बलिया के बीच चलाई जाएगी एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की सुविधा को लेकर इस दिन से चलेगी ट्रेन

09-Jan-2025 08:12 PM

By First Bihar

Hajipur: पाटलिपुत्र और बलिया के मध्य पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पाटलिपुत्र और बलिया के बीच एक पैसेंजर स्पेशल 05297/05298 ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र और बलिया से 10 जनवरी से 31 मार्च, 2025 तक प्रतिदिन चलायी जाएगी । 


गाड़ी सं. 05297 पाटलिपुत्र-बलिया पैसेंजर स्पेशल पाटलिपुत्र से प्रतिदिन 08.15 बजे खुलकर 10.40 बजे छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 12.45 बजे बलिया पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05298 बलिया-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल बलिया से 13.00 बजे खुलकर 15.10 बजे छपरा रुकते हुए 17.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । 


अप एवं डाउन दिशा में यह पैसेंजर स्पेशल दीघाब्रिज हाल्ट, पहलेजाघाट, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दीघवारा, अवतारनगर, बड़ागोपाल, गोल्डिनगंज, छपरा कचहरी, छपरा, गौतमस्थान, मांझी, बकुल्हा, सुरेमनपुर, दलछपरा, रेवती, सहतवार एवं बांसडीह रोड स्टेशनों पर रुकेगी ।  हाजीपुर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस बात की जानकारी दी।