Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज
01-Mar-2026 04:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में होली के जश्न के बीच बड़ा हादसा हुआ है। वैशाली जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, शौचालय टंकी के सोखता में एक व्यक्ति के गिरने के बाद उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर अंदर चले गए। टंकी में भरी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से सभी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतकों में शामिल सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान आनंद कुमार, राहुल कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो आपस में भाई बताए जा रहे हैं। वहीं राहुल कुमार, आनंद कुमार के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि राहुल की शादी 24 फरवरी को हुई थी और शादी के महज एक सप्ताह के भीतर ही उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम रामबाबू बैठा और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।