ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह को करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट

वैशाली में लूट की साजिश नाकाम, 6 अपराधी गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

वैशाली जिले के करताहाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से 7.65 एमएम की लोडेड पिस्टल बरामद की गई है।

07-Jan-2026 10:09 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली जिले के करताहाँ थाने की पुलिस अधिकारी ने लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी एक लाल रंग की कार में सवार थे। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ है।


थानाध्यक्ष करताहाँ को संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी प्रियांशु कुमार उर्फ चुन्नु, जो गुड़मियाँ, थाना-करताहाँ का निवासी है, अपने 10-12 साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक लाल रंग की अल्टो कार और एक अन्य सफेद रंग की कार में सवार होकर ग्राम पातेपुर से कालादास की ओर बढ़ रहा है।


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुड़मियाँ से कालादास के लिए रवाना हुए। कालादास पहुंचने पर उन्हें दोनों संदिग्ध कारें दिखाई दीं। पुलिस की गाड़ी को देखकर लाल रंग की कार में सवार अपराधी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन साथ के पुलिसकर्मियों के सहयोग से सभी को पकड़ लिया गया।


हालांकि, पीछे आ रही सफेद रंग की कार जागोडीह की तरफ भाग निकली। थानाध्यक्ष ने फरार सफेद कार को पकड़ने के लिए आसपास के संबंधित थानाध्यक्षों से अनुरोध किया है। लाल रंग की कार से पकड़े गए सभी छह व्यक्तियों से पूछताछ की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजू कुमार और मनीष कुमार (दोनों दौलतपुर चांदी, थाना-काजीपुर), अंकुश कुमार उर्फ हंटर, अमित कुमार और दिव्यांशु कुमार (तीनों गुड़मियाँ, थाना-करताहाँ) तथा अनिल कुमार (जागोडीह, थाना-सराय) के रूप में हुई है।


सभी की बारी-बारी से विधिवत वीडियोग्राफी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजू कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई, जिसके मैगजीन में 7.65 एमएम के जिंदा कारतूस लोड थे। अभिरक्षा में लिए गए अन्य व्यक्तियों या गाड़ी से कोई अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।