पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
18-Jun-2025 01:30 PM
By First Bihar
Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर में मंगलवार रात एक हादसे ने इलाके में सनसनी फैलाकर रख दी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत चौरसिया चौक पर परिवहन विभाग की वाहन जांच के दौरान एक हाईवा ट्रक और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रामप्रवेश राय और कंटेनर चालक अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी घायल जवान और चालक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ जब परिवहन विभाग के जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में चौरसिया चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। पटना की ओर से आ रहा एक कंटेनर धूप घाटी में फ्लिपकार्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था, उसे जांच के लिए रोका गया। उसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक हाईवा ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर चालक अरुण कुमार और होमगार्ड जवान रामप्रवेश राय बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और इसके चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।