ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / bihar / वैशाली में एक बार फिर जहरीली शराबकांड, तीन लोगों की संदिग्ध मौत, दो...

वैशाली में एक बार फिर जहरीली शराबकांड, तीन लोगों की संदिग्ध मौत, दो की हालत गंभीर

28-Aug-2022 09:25 AM

By Vikramjeet

VAISHALI : बड़ी खबर वैशाली जिले से आ रही है, जहां एक बार फिर ज़हरीली शराबकांड सामने आया है। तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में जहरीली शराब से 3 लोगो की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बीमार बताये जा रहे हैं। घटना राघोपुर के वीरपुर की है, जहां बीते शुक्रवार की शाम पांच लोगों ने साथ बैठकर जहरीली शराब पी थी। शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़नी शुरू हुई। 



बताया जा रहा है कि इनमें कई लोगो की आंख की रोशनी भी चली गई है और उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में सभी लोगो को पटना के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 3 की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पिने और शराब से मौत की बात बताई है। 



तीन लोगों की संदिग्ध मौत के पीछे ज़हरीली शराब कारण बताया जा रहा है। इसका खुलासा खुद मृतक के परिजनों ने किया है। उन्होंने बताया कि शराब पीने से इनकी मौत हुई है। पांच लोगों ने शुक्रवार को शराब पी थी। घटना राघोपुर के वीरपुर की है।