बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-Feb-2026 03:30 PM
By Munna Khan
Bihar News: बिहार के बेलगाम हो चुके सरकारी अधिकारी अपनी रौब के कारण अक्सर सरकार की फजीहत कराते रहते हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां एक बीड़ियो की रंगबाजी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर तेजी से वालरल हो रहे वीडियो में बीडीओ एक युवक पर बीच सड़क पर थप्पड़ बरसा रहे हैं हालांकि युवक बीडीओ के पैर पकड़कर मांफी मांगता दिख रहा है।
दरअसल, वैशाली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीडीओ एक युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। युवक को थप्पड़ मारने वाले बीडीओ महनार ब्लॉक में तैनात हैं। आरोप है कि सरकारी गाड़ी को हल्का सा टच हो जाने के बाद अधिकारी ने आपा खो दिया और युवक को सड़क पर ही कई थप्पड़ जड़ दिए।
युवक माफी मांगता रहा पैर पड़ता रहा लेकिन बीडीओ साहब का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महनार प्रखंड में तैनात बीडीओ की सरकारी गाड़ी को एक कार सवार युवक की कार छू गई। बस फिर क्या था अधिकारी गाड़ी से उतरे और युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक माफी मांग रहा है, पैर पकड़कर गिड़गिड़ा रहा है लेकिन साहब सुनने को तैयार नहीं। एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ जड़ दिए जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।