ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / टीका नहीं लेने वाले मुखिया जी पर सख्त हुई सरकार, वैक्सीन नहीं ली...

टीका नहीं लेने वाले मुखिया जी पर सख्त हुई सरकार, वैक्सीन नहीं ली तो चुनाव लड़ने पर रोक

20-Jun-2021 08:46 AM

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों में खासतौर पर मुखिया जी की उदासीनता को लेकर अब राज्य सरकार गंभीर हो गई है. राज्य सरकार ने अब सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि अगर किसी ने कोरोना का टीका नहीं लिया तो उसके पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाएगी. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत चुनाव लड़ने वाले सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा.


सम्राट चौधरी ने कहा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत चुनाव लड़ने वाले सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचने वाला टीका लगाना होगा. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए यह जरूरी है. इसके लिए पंचायती राज विभाग राज्य निर्वाचन आयोग से अगले चुनाव से पहले इस आशय की व्यवस्था करने का आग्रह कर रहा है.


उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसे कड़े नियम बनाए जाए जिससे सभी पंचायती राज के जनप्रतिनिधि सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में हिस्सा लें. वे चाहते हैं कि अगले पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले वैसे जनप्रतिनिधियों को अयोग्य घोषित किया जाए जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लिया है. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अपील है कि वह इस पर गंभीरता से फैसला ले और टीका नहीं लगाने वाले को चुनाव लड़ने पर रोक लगाएं.


मंत्री ने कहा कि फिलहाल कोरोना से बचाव का सबसे बेहतर उपाय टीकाकरण ही है. सभी चुनाव लड़ने वालों से यह भी कहा जाएगा कि वह अपने पूरे परिवार का तो टीकाकरण करवाएं ही, साथ ही अपने अगल-बगल के लोगों और वोटरों को भी तेजी से टीकाकरण के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण की रफ्तार और तेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है. फिलहाल परामर्शी समिति के मेंबर के रूप में काम कर रहे थे. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों से भी कोरोना टीकाकरण को अभियान के रूप में देने की अपील की गई है.