ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / राज्य के अधिकतर जिलों में लू और प्रचंड गर्मी, उत्तर बिहार में 18...

राज्य के अधिकतर जिलों में लू और प्रचंड गर्मी, उत्तर बिहार में 18 से 20 तक बारिश की चेतावनी

16-Apr-2022 08:18 AM

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी लगातार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। पारे में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी से पटना सहित ज्यादातर जिलों में सुबह आठ बजे से ही लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि सूबे में 72 घंटों तक लू की स्थिति रहेगी। बारिश नहीं होने की स्थिति में कई जगहों पर पारा 44 डिग्री तक जा सकता है। जिन जिलों के लिये अलर्ट है वहां विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।


वहीं भीषण गर्मी के बीच उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश से राहत भी मिल सकती है। पुरवा हवा के प्रभाव और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से उत्तर बिहार में गरज तड़क और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस ओर 18 से 20 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया व एक अन्य जिला शामिल है। 


बता दें कि शुक्रवार को बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया है। गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में अगले 72 घंटे तक पश्चिमी हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा और हवा बहने की वजह से तापमान 41 से 43 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच दर्ज किया जाएगा। 


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12:00 से 3:00 के बीच बाहर निकलने से परहेज करें। अगर बहुत जरूरी ना हो तो लोग घरों से बाहर ना निकलें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ बीमार लोगों से मौसम विभाग में आग्रह किया है कि वह तेज धूप की रोशनी में आने से बचें।


news image


मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि राज्य में कई इलाकों के अंदर तापमान अगले 72 घंटे के अंदर 44 डिग्री से 45 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा इसलिए उचित सावधानी जरूरी है। लोगों से कहा गया है कि गर्मी का जोखिम कम करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें।


news image


साथ ही साथ अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के माध्यम से भी इस मामले में प्रचार प्रसार करने का आग्रह मौसम विभाग ने किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों खासतौर पर दक्षिण मध्य और दक्षिणी पश्चिमी इलाके में लू की प्रबल संभावना है।