ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / उपासना एक्सप्रेस अब आरा स्टेशन पर भी रुकेगी, रांची जाने वाली इस रूट...

उपासना एक्सप्रेस अब आरा स्टेशन पर भी रुकेगी, रांची जाने वाली इस रूट पर इन गाड़ियों का परिचालन बहाल

03-Aug-2022 06:59 PM

PATNA : हावड़ा से लेकर देहरादून तक का सफर तय करने वाले भोजपुर और उसके आसपास के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12327/12328 यानी हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस अब आरा स्टेशन पर भी रुकेगी। आगामी 7 अगस्त से प्रायोगिक तौर पर 6 महीने के लिए 2 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।


गाड़ी संख्या 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 16.24 बजे आरा पहुंचेगी और 16.26 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 21.35 बजे आरा पहुंचेगी और 21.37 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। 


 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावे रांची-चोपन एक्सप्रेस और संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन भी बहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पिछले दिनों कई ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया गया था । इसी कड़ी में  रांची-चोपन एक्सप्रेस और संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 18613/18614 रांची-चोपन-रांची एक्सप्रेस आगामी 4 अगस्त से रांची से और चोपन से 5 अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस सप्ताह के है सोम, गुरू और शनिवार को रांची से 07.45 बजे खुलकर अलग–अलग स्टेशनों पर रूकते हुए 17.25 बजे चोपन पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस हफ्ते के हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चोपन से 8.10 बजे खुलकर ठहराए वाले स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे रांची पहुंचेगी ।