petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
13-Apr-2022 07:27 AM
PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है. इस बीच कई जिलों में लगातार लू चल रही है. लू और गर्म हवाओं से आम जन जीवन पर असर पड़ रहा है. इधर मौसम विभाग ने गुरुवार से पटना सहित 11 जिलों में हीट वेब की चेतावनी जारी की है. गुरुवार को राज्य के 11 जिलों रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, अरवल और नवादा जिले में हीट वेब रहने की संभावना है.
इसके अलावा आज भी कई जिलों में लू का प्रकोप जारी रहेगा. बुधवार को रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर और बक्सर जिले में हीट वेब की स्थिति रहेगी. गर्मी में अधिक गर्मी का रिकॉर्ड भी इस सीजन में टूटने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी का तापमान सोमवार की तुलना में 1.6 डिग्री बढ़ गया. मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा. राज्य का सर्वाधिक औरंगाबाद में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.
हीट वेव और गर्मी से बचने के लिए सरकार द्वारा भी गाइड लाइन जारी किए गए हैं, साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है. अभी तक ठंडी हवाओं, मौसम की आंखमिचौनी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिल रही थी लेकिन आने वाले कुछ दिन फिर से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं.