बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
31-May-2021 08:48 AM
KHAGARIA : खगडिया के नगर थाना में पदस्थापित एक दरोगा थाना कैंपस में ही जाम झलका रहे थे. सहकर्मियों में ही से किसी ने एसपी को खबर दे दी. एसपी ने टीम भेजी औऱ दरोगा जी धऱ दबोचे गये. मेडिकल जांच में उनके नशे में धुत्त होने की पुष्टि हुई. वे गिरफ्तार कर लिये गये हैं. दरोगा जी को जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.
थाने कैंपस में ही घऱ में बैठकर पी रहे थे शराब
खगड़िया नगर थाने में पदस्थापित दरोगा राजकुमार सिंह को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. राज कुमार सिंह नगर थाना कैंपस में ही मिले सरकारी क्वार्टर में रहते हैं. रविवार की रात खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार को खबर मिली की दरोगा राजकुमार सिंह अपने घर में जाम छलका रहे हैं. एसपी ने सदर इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह को छापेमारी कर मामले की जांच करने को कहा.
अपने ही थाने में कैद हुए दरोगा जी
एसपी के आदेश के बाद जब इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर दरोगा को हिरासत में लिया तो वे नशे में चूर पाये गये. उनकी मेडिकल जांच की गयी तो अल्कोहल की मात्रा 80 फीसदी से ज्यादा मिली. यानि दरोगा जी ने जमकर शराब पी थी. इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ नगर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें जेल भेजा जायेगा.
अपने ही सहकर्मियों ने दी थी सूचना
खगड़िया के पुलिस महकमे में हो रही चर्चा के मुताबिक नगर थाने के ही एक पुलिसकर्मी ने ये खबर एसपी तक पहुंचायी थी. उसकी दरोगा से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि दरोगा राजकुमार सिंह शराब पी रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने छापेमारी करा कर दरोगा को गिरफ्तार कराया.