ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / समस्तीपुर की जनता से तेजस्वी ने की मांग, कहा..20 साल नीतीश को दिये...

समस्तीपुर की जनता से तेजस्वी ने की मांग, कहा..20 साल नीतीश को दिये मुझे बस 20 महीने देकर देखिये, बदल देंगे बिहार

समस्तीपुर में चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा– नीतीश कुमार को 20 साल मिला तो अब मुझे 20 महीने दीजिए, हर घर में नौकरी देने का कानून लाएंगे।

29-Oct-2025 09:51 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर विधानसभा के हरिशंकरपुर गांव में आरजेडी प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहिन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को तेजस्वी यादव ने सम्बोधित किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। जनता से तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को आपने 20 साल का समय दिया, इस बार तेजस्वी को महज 20 महीने का समय देकर देखिये। जो काम नीतीश ने बीस साल में नहीं किया वो काम हम 20 महीने में करेंगे।


 बिहार में हम विकास की गंगा बहा देंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि हम वादा करते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बीस दिन के भीतर हम हर घर में एक सरकारी नौकरी देने के लिए कैबिनेट से कानून पास कराएंगे। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जिस तरह एक जगह ठहरा हुआ पानी सड़ जाता है, वही हाल इस सरकार की हो गई है। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेजस्वी ने अबतक जो कहा, वह किया है,अब जो कह रहा है वह अवश्य पूरा करेगा। हमारी उम्र भले कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनके जीते जी गाली देने वाले लोग आज वोट की खातिर उनका नाम ले रहे है। 


सभा में भारी भीड़ से उत्साहित तेजस्वी यादव ने एनडीए नेताओ पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग यह बोलते थे कि तेजस्वी दस लाख नौकरी कहाँ से देगा, क्या अपने बाप के घर से पैसा लाएगा, वही आज कह रहे हैं कि जो नौकरी दी गई वह नीतीश कुमार ने दी है। जबकि शिक्षा विभाग आरजेडी के पास था और शिक्षकों की नौकरी का प्रस्ताव आरजेडी के मंत्री द्वारा लिया गया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ बात बनाते है, हमलोग रोजगार की बात करते है। इस अवसर पर तांती ततमा पान समाज के नेता आई पी गुप्ता,वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत महागठबन्धन के कई नेता मौजूद थे।