बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
28-Oct-2025 06:52 PM
By First Bihar
CHAPRA: चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव मंगलवार को छपरा के मांझी पहुंचे, जहां मांझी विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ.सत्येंद्र यादव के समर्थन में जनसभा की। तेजस्वी यादव ने सत्येंद्र यादव के पक्ष में मांझी की जनता से वोट देने की अपील की। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तेजस्वी यादव को देखने के लिए युवा भी बड़ी तादाद में पहुंचे थे।
तेजस्वी यादव ने मंच से कहा कि हम CM बने तो सामाजिक और आर्थिक न्याय के साथ विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हर घर एक एक सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे, उन्होंने कहा लालू जी ने सामाजिक न्याय किया, गरीबों को बैठने का जगह दिया, उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी को मौका मिला तो सामाजिक न्याय के साथ साथ आर्थिक न्याय दिलाने का काम करेंगे। एक मौका दीजिए मिलेगी नौकरी पक्का और आपके भरोसे का तेजस्वी लगाएगा छक्का।
उन्होंने मांझी की जनता से कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद भाई सत्येन्द्र को मिलना चाहिए। 14 को नतीजा आएगा और 18 नवम्बर को तेजस्वी शपथ लेगा। 26 नवम्बर से 26 जनवरी तक बिहार में जितने अपराधी उसे तेजस्वी जेल में भेजने का काम करेगा। तेजस्वी की परछाई भी यदि गलत काम करेगी तो उसे भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा। वही तेजश्वी यादव के हेलीकाप्टर को देखने के लिए फायर बिग्रेड के गाड़ी पर लोग चढ़ गए।
छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट