वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
25-Jul-2025 09:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ही राजनीतिक पार्टियों और नेताओं की ओर से पोस्टरवार शुरू हो चुका है। कभी सत्ता पक्ष पोस्टर और सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ्स के माध्यम से विपक्ष पर हमलावार है तो कभी विपक्ष सत्ता पक्ष पर पोस्टरवार कर रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फोटो शेयर किया है।
जिसमें तराजू पर एक ओर पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार,विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी वही दूसरी ओर तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं और नीतीश कुमार कह रहे हैं कि नहीं ना झुक रहा है जी.. लालू यादव ने इस कार्टून को शेयर करते हुए यह लिखा है कि अपनी विनम्रता, सौम्यता, शालीनता, मधुरता, तार्किकता, वाकपटुता, संघर्षशीलता, रचनात्मकता, कुशलता, कुशाग्रता एवं एकाग्रता से अकेले तेजस्वी ने बिहार में इनके पसीने छुड़ा रखे है। लालू यादव का कहना है कि एक अकेला उनका बेटा तेजस्वी 5 लोगों पर भारी पड़ रहा है। लालू ने इस पोस्टर के माध्यम से एनडीए के नेताओं को आइना दिखाया है।
इससे पहले लालू ने एक और फोटो शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश नजर आ रहे हैं। जिसमें यह लिखा हुआ है कि मतदाता सरकार चुनेंगे..वही दूसरे बॉक्स में यह लिखा गया है कि सरकार मतदाता चुनेगी। लालू ने आगे लिखा है कि लोकतंत्र के हत्यारे अब अपनी पसंद के वोटर चुनकर बाबा साहेब के संविधान को समाप्त करना चाहते हैं।
वही दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें केले का पत्ता पहने मुख्यमंत्री और उनके विधायक-सांसद को दिखाया गया है। एआई तस्वीर लगाते हुए यह लिखा गया है कि 2005 से पहले हम विधानसभा और संसद में कपड़े पहनकर नहीं बल्कि पत्ता लपेटकर आते थे जी? ई तो कपड़ा का आविष्कार हम ना किये हैं जी! उ लोग कुछ किया है?

